Friday, November 2, 2012
पर्दाफाश तूफान से नेता परेशान
Thursday, September 13, 2012
क्या सुरक्षित है यमुना एक्सप्रैस-वे ?
Wednesday, August 15, 2012
जश्न-ए-आज़ादी पर सवाल- क्या हम आज़ाद हैं ?
Monday, August 13, 2012
रामलीला मैदान में ये कैसी लीला ?
Monday, May 28, 2012
केन्द्र सरकार का नया शिगुफा.....
Wednesday, May 16, 2012
UNICEF Media Workshop at Agra
UNICEF organized a two days workshop for media’s role in supporting routine immunization at Agra. UNICEF official says that media is a key stakeholder in development issue and it is important to information for common people. I participated in this workshop with known journalist Mrs. Usha Rai & Mr. Ashwani Bhatnagar. It was wonderful experience with unicef team.
Thursday, April 26, 2012
बदलेगी ताज कॉरिडोर की सूरत
Thursday, March 29, 2012
बसपा सरकार जाने से निराश हैं जेपी के कारिन्दे

उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार जाने का असर अब ताज एक्सप्रेस-वे यानि यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी दिखाई दे रहा है। नोएड़ा से आगरा तक बनाये गये 165 किमी. लम्बे एक्सप्रेस-वे का काम 11 अप्रेल तक पूरा किया जाना है। लेकिन बसपा सरकार जाते ही जेपी ग्रुप के कारिन्दो ने इसके काम को सुस्त कर दिया है। यहां तक कि माया सरकार में रोज़ाना एक्सप्रेस-वे की तरक्की देखने जाने वाले अफसरों ने भी उधर जाना बंद कर दिया है। जेपी ग्रुप के अधिकारी और साइट अफसर सरकार जाने से इतने निराश हैं कि आगरा के खन्दौली के करीब बनाये गये टोल प्लाज़ा पर कवरेज के लिये गये पत्रकारों से ही उलझ गये। जेपी ग्रुप और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी ख्वाब में भी नही सोचा था कि प्रदेश में सपा की सरकार आ जायेगी। लेकिन ऐसा हो गया। अब एक्सप्रेस-वे तो बन गया लेकिन बसपा का ठप्पा लगवा चुके जेपी ग्रुप ने टाउनशिप से हाथ खींच लिये हैं। अब देखिये ताज एक्सप्रेस वे कब शुरु होता है।
Saturday, February 25, 2012
जयसवाल साहब ये क्या कह दिया आपने?
केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने आखिरकार ये मान ही लिया कि उनकी सरकार में भी भ्रष्टाचार है। आगरा में व्यापारियों की एक सभा में वो भ्रष्टाचार पर बोल रहे थे। उन्होने मंच से कहा कि "मैं भ्रष्टाचार से इनकार नही करता। केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में भी भ्रष्टाचार है। मैं ये नही कहता कि वहां सब सदाचार है।" लेकिन फिर भी जयसवाल यूपी की सरकार पर धावा बोलने से नही चूके उन्होने मायावती पर प्रयोजित भ्रष्टाचार कराने का आरोप लगाया। जयसवाल साहब ये क्या कह दिया आपने?
Tuesday, February 21, 2012
एक सवाल....
सूबे की मुख्यमंत्री मायावती ने आगरा में मीडिया को भी नही बख्शा और अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा कि “मीडिया ने हाथी ढ़के जाने की ख़बर का प्रचार इसलिये ज़्यादा किया कि आपका मनोबल गिर जाये”। यही नही मायावती कह कर गयी हैं कि “अगर आपकी नासमझी और नादानी से सपा की सरकार आयी तो प्रदेश में गुण्डों, माफियाओं का राज होगा। कांग्रेस आयी तो क्या करेगी जब उन्होने पहले 40 सालों तक यहां कुछ नही किया। और अगर भाजपा आयी तो साम्प्रदायिकता बढेगी।“
मगर मेरा सवाल है बहन जी अगर दोबारा आयीं तो वो क्या करेंगी? आप बताईये।





